लता गुप्ता का जीवन परिचय

व्यक्तिगत जीवन और शिक्षा

 
लता गुप्ता का जन्म 14 जुलाई 1974 को मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में हुआ। उनके दादाजी, स्वर्गीय श्री बाबू लाल गुप्ता, मुरैना जिले के एक वरिष्ठ स्वयंसेवक थे। उनके पिताजी, श्री राधे श्याम गुप्ता, ने संघ के विभिन पदों पर जैसे विभाग कारवाह, विभाग संग चालक और प्रांतीय जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संघ के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 
 
लता गुप्ता के दादाजी और पिताजी दोनों ने आपातकाल के दौरान 21 महीने जेल में बिताए, और उनका पूरा परिवार जीवनभर संघ को समर्पित रहा। लता ने अपने घर में देशभक्ति के मूल्यों को आंखें खोलते ही देखा और आपातकाल की पीड़ा को बहुत नजदीक से महसूस किया।
 
लता गुप्ता को बचपन से ही साध्वी ऋतम्भरा जी और साध्वी उमा भारती जी जैसी विभूतियों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्हें दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका का दायित्व निभाने का भी अवसर मिला, और छात्र राजनीति में एबीवीपी में भी अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी शिक्षा में बीएससी और एलएलबी की डिग्री हासिल की।